Tuesday, 8 February 2022

सपने में कुत्ता देखना मतलब|Sapne me kutta dekhna |Sapne me kala Dog dekhna |Sapne me pilla dekhna

सपने में कुत्ता देखना मतलब|Sapne me kutta dekhna |Sapne me kala Dog dekhna |Sapne me pilla dekhna


क्या आपको भी सपने में दिखाई देता है कुत्ता, हो जाइए सावधान, आपकी जिंदगी में होने वाले हैं ये बड़े बदलाव


आइए जानते हैं कि सपने में कुत्तों का अलग-अलग भाव हमें क्या संकेत देता है.


किसी भी कुत्ते का रोना किसी बुरे समाचार का प्रतीक माना जाता है. यदि किसी व्यक्ति को सपने में रोता हुआ कुत्ता दिखे तो ये किसी अशुभ समाचार का संकेत होता है.

यदि किसी व्यक्ति को सपने में एक साथ कई कुत्ते दिखें तो यह परिवार की ओर इशारा करता है. ऐसा सपना उस वक्त आता है जब आपके परिवार को आपकी जरूरत होती है. अगर किसी वजह से आपकी परिवार के साथ अनबन भी चल रही है तो आपको उसे हल करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए.

सपने में दिखने वाला कुत्ता यदि गुस्से में दिखाई दे रहा है तो ये एक बुरा संकेत माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में दिखने वाला गुस्सैल कुत्ता इस बात का संकेत देता है कि आपका कोई भरोसेमंद आदमी आपको धोखा देने की फिराक में है. इसके अलावा आपका किसी करीबी के साथ विवाद भी हो सकता है.

सोते वक्त यदि आप सपने में कुत्तों की लड़ाई देखें तो इसे भी बुरा संकेत माना जाता है. सपने में लड़ाई देखना इस बात का प्रतीक है कि आपको विरोधियों के हाथों हार का सामना करना पड़ सकता है. विरोधियों के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.

सपने में यदि आपने कुत्ते को बिल्ली का पीछा करते हुए देखा तो ये आपके लिए निराशाजनक हो सकता है. माना जाता है कि ऐसा सपना देखने वालों को प्रेम संबंधों में निराशा मिल सकती है.

अधिक जानकारी 

No comments:

Post a Comment

Kakacomputer

 Kaka computer video and motion graphics Crate Graphics designer